मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 15 Jun 2024 03:30 PM
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की अचानक बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में भर्ती…
ऑडियो सुनें

पटना: बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को पटना के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती है. हाथ में तेज दर्द के कारण आनन फानन में उन्‍हें मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया जहां ऑर्थोपेडिक्स विभाग में उनका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सीएम नीतीश कुमार के हाथ में अचानक से तेज दर्द शुरू हो गया. उन्‍हें तुरंत पटना के मेदांता हॉस्पिटल में ले जाया जहां हड्डी विभाग के डॉक्‍टरों की टीम ने उनकी जांच की.

नीतीश कुमार पिछले काफी समय से लगातार चुनाव में व्‍यस्‍त चल रहे थे. फिर एडीए के महत्‍वपूर्ण घटक के तौर उनके दल जेडीयू और उनकी केंद्र सरकार के गठन में महत्‍वपूर्ण भूमिका रही. उन्‍होंने कई बार दिल्‍ली का दौरा किया. वह नौ जून को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल रहे.

दिल्‍ली से पटना लौटे नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ही कैबिनेट की बैठक ली थी. बैठक में उन्‍होंने कई महत्‍वपूर्ण फैसले लिए. इस बीच जेडीयू ने 29 जून को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है. इसकी तैयारियां भी चल रही हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav