शिवसेना यूबीटी के सांसद ने शपथ में लिया बाल ठाकरे का नाम, महताब ने रोका

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 12:52 PM
शिवसेना यूबीटी के सांसद ने शपथ में लिया बाल ठाकरे का नाम, महताब ने रोका
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: महाराष्ट्र के ंिहगोली से निर्वाचित शिवसेना (यूबीटी) के सांसद नागेश बापूराव पाटिल आष्टिकर ने मंगलवार को लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेते हुए ‘हिन्दू हृदय सम्राट’ बालासाहेब जी ठाकरे’’ का उल्लेख किया जिस पर कार्यवाहक अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) भर्तृहरि महताब ने उन्हें रोका और कहा कि वह मराठी में निर्धारित प्रारूप में लिखित शपथ पत्र को ही पढ़ें।

अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन जब शपथ लेने के लिए आष्टिकर का नाम पुकारा गया तो उन्होंने पोडियम पर पहुंचकर अपना नाम लेने के बाद ‘‘ंिहदू हृदय सम्राट बालासाहेब जी ठाकरे’’ का उल्लेख करते हुए शपथ पढ़नी शुरू की।

इस पर सभा की अध्यक्षता कर रहे महताब ने उन्हें टोका और कहा, ‘‘सुनिए…ऐसा नहीं करना है। जो (शपथ पत्र) रखा गया है, मराठी में है, वही पढि़ए।’’ फिर आष्टिकर ने लोकसभा सचिवालय द्वारा पोडियम पर रखे गए शपथ पत्र को पढ़ा। उल्लेखनीय है कि बालासाहेब ठाकरे शिवसेना के संस्थापक थे। उन्हें दल के नेता और समर्थक ‘ंिहदू हृदय सम्राट’ की उपमा देते रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav