अमरनाथ यात्रा: उपराज्यपाल ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की, शनिवार से शुरू होगी यात्रा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Jun 2024 07:59 PM
अमरनाथ यात्रा: उपराज्यपाल ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की, शनिवार से शुरू होगी यात्रा
ऑडियो सुनें

पहलगाम. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में एक उच्च स्तरीय बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी. प्रवक्ता ने बताया कि इस बैठक में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मंदीप भंडारी, कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विधि कुमार बिरदी और पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

उपराज्यपाल ने यात्रा के मार्गों पर पुलिस और सुरक्षा र्किमयों, चिकित्सकों और र्निसंग स्टाफ, ड्यूटी अधिकारियों, राहत एवं बचाव दल तथा सफाई कर्मचारियों की तैनाती पर चर्चा की. सिन्हा ने सर्मिपत अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए, जो अपने-अपने विभागों द्वारा विकसित सुविधाओं के प्रभावी संचालन पर नजर रखेंगे.

उपराज्यपाल ने कहा, “तीर्थयात्री जम्मू-कश्मीर के ‘ब्रांड एंबेसडर’ हैं. सभी हितधारक विभागों, पुलिस, सुरक्षा बलों और सेवा प्रदाताओं के बीच बेहतर तालमेल से परेशानी मुक्त तीर्थयात्रा के लिए सर्वोत्तम व्यवस्था सुनिश्चित होगी.” सिन्हा को बताया गया कि सुरक्षित और सुचारू तीर्थयात्रा के लिए सुविधाओं के मामले में पर्याप्त सुधार किये गये हैं.

उपराज्यपाल ने यात्रा मार्ग पर सुचारू व्यवस्था उपलब्ध कराने, ऑक्सीजन सिलेंडर की पर्याप्त संख्या रखने और किसी भी चिकित्सा आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस और हेलीकॉप्टर की तैनाती पर जोर दिया. वार्षिक अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी और इसका समापन 19 अगस्त होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu