मणिपुर के ‘इंफाल वेस्ट’ जिले में नदी का तटबंध टूटने की आशंका को लेकर सतर्क रहने का अनुरोध

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 02 Jul 2024 10:44 AM
मणिपुर के ‘इंफाल वेस्ट’ जिले में नदी का तटबंध टूटने की आशंका को लेकर सतर्क रहने का अनुरोध
ऑडियो सुनें

इंफाल: ‘इंफाल वेस्ट’ जिला प्रशासन ने नदी के समीप रह रहे लोगों से भारी बारिश के कारण जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर तटबंध टूटने की आशंका को लेकर सतर्क रहने का अनुरोध किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

‘इंफाल वेस्ट’ के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा सोमवार रात को जारी एक सूचना में कहा गया है, ‘‘जिले में प्रमुख नदियां इंफाल इलाके में खतरे के निशान के स्तर तक पहुंच गयी हैं…’’।

इसमें कहा गया है, ‘‘इंफाल तथा नम्बुल नदी के डूब वाले इलाकों में लगातार बारिश होने की खबर है।’’ इसमें कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ‘‘मणिपुर में अगले पांच दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश’’ होने की चेतावनी दी है।

सूचना में कहा गया है, ‘‘नदी तटों या नदी मार्ग के समीप रह रहे लोगों से तटबंध टूटने की किसी भी आशंका को लेकर सतर्क रहने का अनुरोध किया जाता है।’’ इंफाल नदी मणिपुर घाटी की सबसे बड़ी नदी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav