राहुल गांधी की हाथरस दौरे की योजना: वेणुगोपाल

तिरुवनंतपुरम: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का दौरा करने की योजना है जहां दो दिन पहले एक सत्संग समारोह के दौरान भगदड़ में 121 लोग मारे गए थे।

कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी यात्रा के दौरान प्रभावित लोगों से बात करेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की घटना के मामले में न्यायिक जांच की घोषणा की है।

पुलिस ने सत्संग के आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है और उन पर सबूत छिपाने तथा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button