पेरिस ओलंपिक में अदिति से पदक जीतने की उम्मीद : पीजीटीआई के नये अध्यक्ष कपिल देव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 11 Jul 2024 07:02 PM
पेरिस ओलंपिक में अदिति से पदक जीतने की उम्मीद : पीजीटीआई के नये अध्यक्ष कपिल देव
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. महान क्रिकेटर और पीजीटीआई के नये अध्यक्ष कपिल देव का मानना है कि भारत की शीर्ष गोल्फर अदिति अशोक की फॉर्म अगर दबाव भरे हालात में भी बरकरार रहे तो वह पेरिस ओलंपिक में पदक जीत सकती हैं. अदिति ने तोक्यो ओलंपिक में अंत तक पदक की दौड़ में बनी रही थी लेकिन फिर पदक से चूककर चौथे स्थान पर रहीं. तब वह कांस्य पदक विजेता लिडिया को से एक स्ट्रोक और स्वर्ण पदक विजेता नेली कोर्डा से दो स्ट्रोक पीछे रहीं.

कपिल ने ‘पीटीआई वीडियोज’ को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कहा, ”मैं अदिति को उसी जोश के साथ खेलते देखना चाहता हूं, जैसा वह तोक्यो ओलंपिक में खेली थीं. ” उन्होंने कहा, ”क्रिकेटरों और गोल्फरों के लिए फॉर्म बहुत अहम है. अगर अदिति इसी फॉर्म में खेलती हैं तो उनके पास पदक जीतने का अच्छा मौका है. लेकिन अगर हफ्ते का प्रदर्शन खराब रहा तो उन्हें फिर मायूस होना पड़ेगा. ”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu