देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 17,087 हुई

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 29 May 2022 11:03 AM
देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 17,087 हुई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,828 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,31,53,043 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 पर पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में 14 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,586 हो गई है.

मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.04 फीसदी है, जबकि संक्रमण से मुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 779 की वृद्धि हुई है. मंत्रालय के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 0.60 फीसदी, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत है. देश में अब तक 4,26,11,370 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.22 फीसदी है. आंकड़ों के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक टीके की 193.28 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news