तमिलनाडु: पदयात्रा कर रहे चार तीर्थयात्रियों की दुर्घटना में मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 17 Jul 2024 11:46 AM
तमिलनाडु: पदयात्रा कर रहे चार तीर्थयात्रियों की दुर्घटना में मौत
ऑडियो सुनें

तंजावुर: पदयात्रा पर निकले चार श्रद्धालुओं की तंजावुर-तिरुचि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह तेज गति से जा रही एक वैन से कुचले जाने के बाद जान चली गई। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों में एक महिला शामिल है।

पुलिस के अनुसार, पुडुकोट्टई जिले के निवासी ये लोग सड़क मार्ग से समयपुरम मरिअम्मन मंदिर जा रहे थे लेकिन रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। सुबह तंजावुर से 30 किलोमीटर दूर वलंबकुडी गांव के पास तिरुचि जा रही वैन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में घायल हुए दो लोगों को तंजावुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav