आईएएस अधिकारी की पत्नी ने आत्महत्या की, पत्र में तमिलनाडु में दर्ज मामलों में खुद को निर्दोष बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 23 Jul 2024 08:55 PM
आईएएस अधिकारी की पत्नी ने आत्महत्या की, पत्र में तमिलनाडु में दर्ज मामलों में खुद को निर्दोष बताया
ऑडियो सुनें

अहमदाबाद. गुजरात के आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार जे. की अलग रह रही पत्नी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र में उन्होंने दक्षिणी राज्य में उनके खिलाफ दर्ज दो मामलों में खुद को निर्दोष बताया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूर्या (45) की 21 जुलाई को गांधीनगर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी. एक दिन पहले उन्होंने अपने पति के सरकारी आवास के पास एक उद्यान में जहर खा लिया था.

कुमार 2005 बैच के आईएएस अधिकारी है. कुमार वर्तमान में गुजरात विद्युत नियामक आयोग (जीईआरसी) के सचिव के पद पर तैनात हैं. पुलिस ने बताया कि आठ महीने पहले पति को छोड़कर गईं सूर्या शनिवार को जब वापस लौटीं तो वह घर पर नहीं थे, लेकिन सुरक्षार्किमयों ने उन्हें घर में प्रवेश करने से रोक दिया.

गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रवि तेजा वासमसेट्टी ने मंगलवार को बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को संबोधित तमिल में लिखा एक पत्र बरामद किया गया. पुलिस अधीक्षक ने कहा, ”पत्र में सूर्या ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्हें दो झूठे मामलों में फंसाया गया है. वह करीब आठ महीने पहले यहां से अपना घर छोड़कर तमिलनाडु में अपने दोस्त राजा के साथ रह रही थीं.” पुलिस ने बताया कि सूर्या के खिलाफ हत्या के आरोपी को शरण देने समेत दो मामले दर्ज थे. वासमसेट्टी ने कहा, ”सूर्या फरार थी और पुलिस उसका पीछा कर रही थी. पत्र में उसने दावा किया है कि वह फिर से अपने पति के साथ रहने की उम्मीद में गांधीनगर वापस आई थी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu