4.65 लाख तीर्थयात्रियों ने किया अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन, पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 Jul 2024 10:24 PM
4.65 लाख तीर्थयात्रियों ने किया अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन, पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटा
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में इस साल शिवलिंग का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 4.65 लाख से अधिक हो गई है, जो पिछले वर्ष के तीर्थयात्रियों की कुल संख्या से अधिक है. अधिकारियों के अनुसार, सोमवार को 7,500 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए. इस साल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ.कर 4,66,342 हो गई है, जबकि पिछले साल यह 4.59 लाख रही थी.

अधिकारियों ने बताया, “वार्षिक यात्रा के 31वें दिन सोमवार को 7,556 तीर्थयात्रियों ने यात्रा की और बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए.” अधिकारियों ने बताया कि गुफा मंदिर में दर्शन करने वालों में 4,364 पुरुष, 1,791 महिला तीर्थयात्री, 148 साधु और एक साध्वी शामिल हैं.

इसके अलावा 1,100 से ज्यादा सुरक्षा र्किमयों और 106 बच्चों ने भी तीर्थयात्रा की. अधिकारियों के अनुसार, इस साल की यात्रा में दो लोगों की मौत हुई है, जिनमें हरियाणा का एक सेवादार और झारखंड का एक तीर्थयात्री शामिल है. दोनों की जून में बालटाल मार्ग पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. 52 दिन की तीर्थयात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu