इस्लामी गणराज्यों में ऐसी चीजें हमेशा होती रहती हैं: बांग्लादेश के घटनाक्रम पर कंगना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Aug 2024 08:10 PM
इस्लामी गणराज्यों में ऐसी चीजें हमेशा होती रहती हैं: बांग्लादेश के घटनाक्रम पर कंगना
ऑडियो सुनें

शिमला. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद कंगना रनौत ने मंगलवार को दावा किया कि बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रम सभी इस्लामी गणराज्यों की विशेषता है, जहां हमेशा अन्य धर्मों को ”खत्म” करने का प्रयास किया जाता है. अदाकारा से नेता बनी कंगना ने यह टिप्पणी उस समय की जब संवाददाताओं ने उनसे पड़ोसी देश की स्थिति पर टिप्पणी करने के लिये कहा. नौकरी में आरक्षण को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश अनिश्चितता के भंवर में फंस गया है, जिसके कारण एक दिन पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश छोड़ना पड़ा.

कंगना ने कहा कि सभी इस्लामी गणराज्यों में कभी न कभी ऐसे हालात बनते रहते हैं. उन्होंने ब्रिटेन में प्रवासियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का हवाला देते हुए दावा किया कि वहां सड़कों पर ईसाइयों पर हमले हो रहे हैं. मंडी से भाजपा सांसद ने कहा कि सबक मिला है कि ”सनातन का दीपक” प्रज्वलित होना चाहिए और उसका झंडा ऊंचा होना चाहिए. उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के हालिया प्रयास को ”लोकतंत्र की हत्या” भी करार दिया.

कंगना शिमला जिले के समेज में मीडिया को संबोधित कर रही थीं, जहां वह हाल में आई बाढ. के पीड़ितों से मिलने गई थीं.
उन्होंने दावा किया कि ”अंतरराष्ट्रीय ताकतों” ने अब भारत को घेर लिया है क्योंकि बांग्लादेश अब दोस्त नहीं रहा और सरकार को स्थिति को सावधानी से संभालना चाहिए.

कंगना ने कहा, ”हमें उन लोगों से सतर्क रहना चाहिए जो देश को गुमराह कर रहे हैं और देश को अंतरराष्ट्रीय ताकतों के हाथों बेचना चाहते हैं, और उन लोगों से भी जो उनके लिए वोट कर रहे हैं.” भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा, ”हमें गर्व होना चाहिए कि देश में प्राचीन काल से सनातन का ध्वज लहरा रहा है और लोकतंत्र की महिमा को दुनिया देख रही है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu