मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Aug 2024 10:33 AM
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना होंगे…
ऑडियो सुनें

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 से 25 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे। 23 अगस्त की शाम यहां पहुंचने के बाद वे 24 अगस्त को नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव और डीजीपी के अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के डीजी के साथ नक्सलवाद को लेकर बैठक करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मैराथन बैठक करेंगे।

एनसीआरबी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे शाह 25 अगस्त को सुबह 11 से 12.30 बजे तक राष्ट्रीय क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो – एनसीआरबी ब्रांच ऑफिस का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वे बैठक लेकर नॉरकोटिक्स की रिपोर्ट लेंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच के बाद वे 2 से 3.30 बजे तक राज्य सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे। वे शाम पौने चार बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav