दिल्ली विश्वविद्यालय ने ‘रामचरितमानस’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 24 Aug 2024 12:49 PM
दिल्ली विश्वविद्यालय ने ‘रामचरितमानस’ पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र ने शुक्रवार को संस्कृति संज्ञान के साथ मिलकर ‘मानवता के लिए रामचरितमानस’ पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य रामचरितमानस की सांस्कृतिक, सामाजिक और समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा के लिए विद्वानों और विशेषज्ञों को एक मंच प्रदान करना था। इस कार्यक्रम में 300 लोगों ने भाग लिया।

बयान में कहा गया है कि केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र ंिसह शेखावत ने अपने संबोधन में रामचरितमानस के स्थायी महत्व पर प्रकाश डाला और इसे जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए मार्गदर्शक बताया तथा आधुनिक समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

शेखावत ने यह भी बताया कि कैसे रामचरितमानस की शिक्षाओं ने भारत के ज्ञान को दुनिया भर में फैलाया है और दैनिक जीवन में इसके सिद्धांतों के अनुप्रयोग को प्रोत्साहित किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav