अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी बैठक शुरू

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 24 Aug 2024 02:08 PM
अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी बैठक शुरू
ऑडियो सुनें

रायपुर: देश के गृहमंत्री अमित शाह चम्पारण धाम से दर्शन कर रायपुर लौट गए है. यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ व 7 पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतरराज्यीय समन्वय बैठक में अगले चार से छह महीनों के लिए ठोस रणनीति तैयार करेंगे.

दोपहर ढाई बजे से छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्रों में सुरक्षा व विकास संबंधी बैठक में विकास कार्यों में तेजी लाने पर भी विचार-मंथन होगा. दोनों बैठकों में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से प्रदेश के नक्सल क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों व नक्सल विरोधी मुहिम को लेकर प्रजेंटेशन भी दिया जाएगा.

जानकारों का कहना है कि केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार का फोकस अब बस्तर में नक्सलों की बची-खुची ताकत को भी खत्म करने या कमजोर करने पर है. अब सुरक्षा बलों के निशाने पर नक्सलियों के बड़े नेता और माओवादियों की मिलिट्री कंपनी और बटालियन होंगी. क्योंकि ये गुट अभी भी सक्रिय हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav