आवासीय इमारत के बिजली मीटर कक्ष में लगी आग, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 27 Aug 2024 02:37 PM
आवासीय इमारत के बिजली मीटर कक्ष में लगी आग, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया…
ऑडियो सुनें

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजिला एक आवासीय इमारत के भूतल पर बिजली मीटर कक्ष में मंगलवार की सुबह आग लग गई जिसके बाद लगभग 50 लोगों को इमारत से सुरक्षित निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की यह घटना कासारवडवली इलाके में सुबह सात बजकर 15 मिनट की है जिसके तुरंत बाद इमारत में रहने वाले कई अन्य लोग भी बाहर निकल आए।

ठाणे महानगर पालिका (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा, ‘‘सात मंजिला इमारत में 70 फ्लैट हैं। सुबह के समय बिजली के मीटर बॉक्स में आग लग गई और लपटें ‘डक्ट’ वाली जगह से सातवीं मंजिल तक फैल गईं।’’

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद आरडीएमसी टीम के सदस्यों ने पुलिस र्किमयों के साथ मिलकर इमारत में रहने वाले करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि कई अन्य लोग पहले ही बाहर आ गए थे।
उन्होंने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav