शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के लिए अजित पवार ने लोगों से माफी मांगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Aug 2024 07:12 PM
शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के लिए अजित पवार ने लोगों से माफी मांगी
ऑडियो सुनें

लातूर. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने तटीय कोंकण क्षेत्र के मालवण किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना के लिए बुधवार को महाराष्ट्र के लोगों से माफी मांगी. अजित पवार ने लातूर जिले में जन सम्मान यात्रा के दौरान एक जनसभा में कहा, “चाहे अधिकारी हों या ठेकेदार, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.” पवार ने कहा, “शिवाजी महाराज हमारे देव हैं. मैं उनकी प्रतिमा गिरने के लिए महाराष्ट्र के 13 करोड़ लोगों से माफी मांगता हूं.” उन्होंने कहा कि (अनावरण के) एक साल के भीतर प्रतिमा का गिरना चौंकाने वाला है.

पिछले साल चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस प्रतिमा का अनावरण किए जाने के महज आठ महीने बाद यह प्रतिमा सोमवार को गिर गई. इसके बाद इस प्रतिमा के निर्माण कार्य के ठेकेदार के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी लोक निर्माण विभाग की शिकायत के बाद दर्ज की गई, जिसमें दावा किया गया कि प्रतिमा का निर्माण खराब गुणवत्ता का था तथा प्रतिमा में प्रयुक्त नट-बोल्ट में जंग लगा था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu