रॉबर्ट वाद्रा ने कंगना रनौत पर साधा निशाना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Aug 2024 12:29 PM
रॉबर्ट वाद्रा ने कंगना रनौत पर साधा निशाना…
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत की शुक्रवार को आलोचना की और कहा कि वह संसद सदस्य बने रहने के काबिल नहीं हैं।

रॉबर्ट वाद्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (रनौत) एक महिला हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं। वह शिक्षित नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचतीं। वह सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। उन्हें महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े।’’ उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और सभी राजनीतिक दलों को इसके समाधान के लिए एक साथ आना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद रनौत ने सोमवार को एक ंिहदी दैनिक के साथ अपने साक्षात्कार की एक क्लिप ‘एक्स’ पर पोस्ट की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब निरस्त किये जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान भारत में ‘‘बांग्लादेश जैसी स्थिति’’ पैदा हो सकती थी, लेकिन देश के मजबूत नेतृत्व के कारण ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद रनौत ने आरोप लगाया था कि किसान आंदोलन के दौरान ‘‘लाशें लटक रही थीं और बलात्कार हो रहे थे’’।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav