ओडिशा में डकैती के दौरान महिला से बलात्कार के दो दोषियों को आजीवन कारावास

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 31 Aug 2024 02:31 PM
ओडिशा में डकैती के दौरान महिला से बलात्कार के दो दोषियों को आजीवन कारावास
ऑडियो सुनें

बारीपदा: ओडिशा के मयूरभंज जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को 2018 में डकैती के दौरान एक महिला से बलात्कार करने के मामले में दो लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। विशेष त्वरित अदालत के न्यायाधीश संतोष कुमार नायक ने दोनों दोषियों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी होनी है। बैंिसगा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ सितंबर 2018 को चार लोगों ने एक घर में डकैती की थी। उन्होंने एक महिला के साथ दुष्कर्म भी किया और धमकी दी कि वे उसके सात वर्षीय बेटे को मार देंगे। विशेष लोक अभियोजक एम पटनायक ने बताया कि यह फैसला 10 गवाहों के बयान और कई दस्तावेजों पर आधारित है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav