अभिनेता अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किया फिल्म ‘भूत बंगला’ का ऐलान

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 09 Sep 2024 12:43 PM
अभिनेता अक्षय कुमार ने जन्मदिन पर किया फिल्म ‘भूत बंगला’ का ऐलान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को अपनी अगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का ऐलान कर दिया। अभिनेता ने जानकारी दी कि वह निर्देशक प्रियदर्शन के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पर काम करने वाले हैं। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

अभिनेता अक्षय कुमार को आखिरी बार 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘खेल खेल में’ में देखा गया था, जिसके बाद अब उन्होंने अपने 57वें जन्मदिन के अवसर पर यह जानकारी साझा की है। हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में अक्षय और प्रियदर्शन 14 साल बाद एक साथ काम करेंगे। उनकी आखिरी फिल्म 2010 में आई राजनीतिक व्यंग्य आधारित ‘खट्टा मीठा’ थी।

अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, “साल दर साल मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस साल का जश्न ‘भूत बंगला’ के ‘फर्स्ट लुक’ के साथ मना रहा हूं। मैं 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ फिर से जुड़ने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।” ‘भूत बंगला’ का निर्माण ‘बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड’ द्वारा ‘केप आॅफ गुड फिल्म्स’ के सहयोग से किया जा रहा है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav