अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: गायिका टेलर स्विफ्ट ने हैरिस को दिया समर्थन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Sep 2024 11:50 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: गायिका टेलर स्विफ्ट ने हैरिस को दिया समर्थन…
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: प्रसिद्ध गायिका टेलर स्विफ्ट ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार रात बहस संपन्न होने के बाद हैरिस का समर्थन किया।

स्विफ्ट ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मुझे लगता है कि वह एक दृढ़ निश्चयी और प्रतिभाशाली नेता हैं और मेरा मानना ??है कि अगर हमारा अराजकता के बजाय शांति से नेतृत्व किया जाए तो हम बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।”

उन्होंने एक तस्वीर साझा की जिसमें उनके साथ एक बिल्ली भी है। तस्वीर पर स्विफ्ट ने लिखा , ‘‘चाइल्डलेस कैट लेडी’’। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चुने गए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जे.डी. वेंस ने यह टिप्पणी की थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav