सांसद महुआ मोइत्रा ने सेबी प्रमुख के खिलाफ लोकपाल में शिकायत दर्ज कराई

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 13 Sep 2024 02:46 PM
सांसद महुआ मोइत्रा ने सेबी प्रमुख के खिलाफ लोकपाल में शिकायत दर्ज कराई
ऑडियो सुनें

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच के खिलाफ शुक्रवार को लोकपाल में एक शिकायत दर्ज कराई है और आरोप लगाया है कि उन्होंने खुद फायदा पाने के एवज में दूसरों को गलत तरह से लाभ पहुंचाया जिससे राष्ट्रीय हितों को गंभीर खतरा पहुंचा।

महुआ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘माधबी पुरी बुच के खिलाफ लोकपाल में मेरी शिकायत इलेक्ट्रॉनिक तरीके से और भौतिक रूप में दाखिल की गई है। लोकपाल को 30 दिन के अंदर इसे प्रारंभिक जांच के लिए सीबीआई/ईडी को भेजना चाहिए और फिर पूरी तरह प्राथमिकी दर्ज कर जांच होनी चाहिए।

इसमें शामिल हर एक व्यक्ति को तलब करने और हर कड़ी की जांच की जरूरत है।’’ उन्होंने तीन पन्ने के पत्र में कहा कि यह मुद्दा राष्ट्रीय हित और करोड़ों निवेशकों के हितों से जुड़ा है, इसलिए मामले की जांच होनी चाहिए।

अगस्त में अमेरिकी कंपनी ंिहडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया था कि उसे संदेह है कि अदाणी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की अनिच्छा का कारण यह हो सकता है कि इसकी प्रमुख माधबी पुरी बुच की समूह से जुड़े विदेशी कोष में हिस्सेदारी है।

इस आरोप को सेबी प्रमुख ने ‘निराधार’ बताया जबकि अदाणी समूह ने कहा कि उसका बुच के साथ कभी कोई वाणिज्यिक संबंध नहीं रहा। तृणमूल कांग्रेस ने पहले मांग की थी कि सेबी अध्यक्ष को निलंबित किया जाए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav