राजस्थान में लोगों को भारी बारिश से राहत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 14 Sep 2024 12:34 PM
राजस्थान में लोगों को भारी बारिश से राहत…
ऑडियो सुनें

जयपुर: राजस्थान में कई दिनों से जारी भारी बारिश से लोगों को शनिवार को राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन राज्य के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत? शुष्क रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार सुबह तक के 24 घंटों में राजस्थान में कहीं कहीं पर वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक बारिश सैपऊ (धौलपुर) में 32 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा सांचौर (जालौर) में 17.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, कई और जगह हल्की बारिश हुई।

जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार 14-17 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में केवल कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने तथा अधिकांश भागों में मौसम मुख्यत? शुष्क रहने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यत? शुष्क रहने तथा कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav