सोनिया, राहुल को ईडी का समन, सरकारी एजेंसियां अपना काम करती हैं: अनुराग ठाकुर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 01 Jun 2022 07:49 PM
सोनिया, राहुल को ईडी का समन, सरकारी एजेंसियां अपना काम करती हैं: अनुराग ठाकुर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी को धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा समन जारी किये जाने के बाद, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि सरकारी एजेंसियां अपना काम करती हैं. कांग्रेस के इन आरोपों पर कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, ठाकुर ने कहा, ‘‘सरकारी एजेंसियां ??अपना काम करती हैं.’’ मंत्री ने ‘कैबिनेट ब्रीफिंग’ में कहा कि इस मुद्दे का कैबिनेट के फैसलों से कोई लेना-देना नहीं है.

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी को बुधवार को समन जारी किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सोनिया गांधी (75) को ईडी ने आठ जून को मध्य दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है, वहीं राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा गया है.

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सोनिया गांधी समन का पालन करेंगी. सिंघवी और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी (51) ने जांच एजेंसी को पेश होने की तारीख को पांच जून के बाद तक टालने के लिए पत्र लिखा है क्योंकि वह देश में नहीं हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu