तेलीबांधा तालाब में कलेक्ट्रेट के ड्राइवर को मारा चाकू, मौके पर तोड़ा दम

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 23 Sep 2024 12:52 PM
तेलीबांधा तालाब में कलेक्ट्रेट के ड्राइवर को मारा चाकू, मौके पर तोड़ा दम
ऑडियो सुनें

रायपुर: राजधानी में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. गुंडे-बदमाश पुलिस की नाक के नीचे बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस बीच तेलीबांधा तालाब (मरीन ड्राइव) से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. तड़के सुबह तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी ईश्वर राजवाड़े के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर कलेक्ट्रेट में ड्राइवर के पद पर कार्यरत था. वह एक अधिकारी को शासकीय कार्य से रायपुर लेकर आया था. तड़के सुबह करीब 4 बजे ईश्वर राजवाड़े मरीन ड्राइव टहलने गया. इस दौरान तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने उसे घेर लिया और मोबाइल लूटने की कोशिश की. जिसके बाद आरोपियों और ईश्वर के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे ईश्वर की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. वहीं अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए cctv कैमरे की भी मदद ली जा रही है. बता दें कि इससे पहले बीते दिनों ही एक सिरफिरे युवक तेलीबांधा तालाब के पास ही एक युवती को चाकू मारकर घायल कर दिया था. इलाज के दौरान युवती ने दम तोड दिया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav