बिहार : टिप्पणी पर विवाद के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया स्पष्टीकरण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Sep 2024 07:52 PM
बिहार : टिप्पणी पर विवाद के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया स्पष्टीकरण

ऑडियो सुनें

पटना. बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने अपने उस हालिया बयान पर स्पष्टीकरण दिया, जिसपर विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधे जाने को लेकर सवाल उठाया गया था.
चौधरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा था, “” बढ़ती उम्र में इन्हें छोड़ दीजिए. एक दो बार समझाने से अगर कोई नहीं समझ रहा है तो सामने वाले को समझाना, ‘छोड़ दीजिए’.

उन्होंने कहा, “बच्चे बड़े होने पर वो खुद के निर्णय लेने लगे तो उनके पीछे लगना, छोड़ दीजिए. गिने-चुने लोगों से अपने विचार मिलते हैं, अगर एक दो से नहीं मिलते तो उन्हें, छोड़ दीजिए. एक उम्र के बाद कोई आपको न पूछे या कोई पीठ पीछे आपके बारे में गलत कह रहा है तो दिल पर लेना, छोड़ दीजिए.” मंत्री ने पोस्ट में कहा, “अपने हाथ कुछ नहीं, ये अनुभव आने पर भविष्य की चिंता करना, छोड़ दीजिए. अगर इच्छा और क्षमता में बहुत फर्क पड़ रहा है तो खुद से अपेक्षा करना, छोड़ दीजिए. हर किसी का पद, कद, मद, सब अलग है इसलिए तुलना करना, छोड़ दीजिए. बढ़ती उम्र में जीवन का आनंद लीजिए, रोज जमा खर्च की चिंता करना, छोड़ दीजिए. उम्मीदें होंगी तो सदमे भी बहुत होंगे, यदि सुकून से रहना है तो उम्मीदें करना, छोड़ दीजिए.” जनताी दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने चौधरी की पोस्ट के बारे में कहा, “नीतीश कुमार पर कौन निशाना साध सकता है. नीतीश कुमार की जनता के दिल में बसते हैं. 19 साल से मुख्यमंत्री हैं फिर भी उनके खिलाफ किसी प्रकार का विरोध नहीं है. वो वैश्विक नेता हैं.”

कुमार ने कहा, “ऐसे में उनकी साख पर कौन सवाल उठा सकता है. यह तो असंभव है. नीतीश कुमार, जनता दल (यूनाइटेड) ही नहीं, बिहार के जनता की पहचान हैं. नीतीश कुमार का विकास गांव-गांव में दिखता है. इसलिए उनके व्यक्तित्व पर कोई सवाल खड़ा होगा तो छद्म भाषा का ही नहीं सीधे भाषा का भी जो लोग इस्तेमाल करेंगे, उन्हें जवाब सुनने के लिए तैयार रहना होगा.” चौधरी की टिप्पणी पर राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, “यह दर्शाता है कि वहां पर (जदयू के भीतर) विचारों का टकराव चल रहा है और उनकी टिप्पणी यह दर्शाती है कि कहीं ना कहीं वह अपने नेता के प्रति अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.” चौधरी ने बाद में नीतीश कुमार के साथ की अपनी कुछ तस्वीरों को साझा कर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, “कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना. तो सुनी सुनाई बातों पर ध्यान देना, ‘छोड़ दीजिये’.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu