कमला हैरिस अमेरिका-मैक्सिको सीमा का दौरा करेंगी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 26 Sep 2024 10:16 AM
कमला हैरिस अमेरिका-मैक्सिको सीमा का दौरा करेंगी…
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप खेमे से देश के दक्षिण में असुरक्षित सीमा से अवैध प्रवासियों की बड़े पैमाने पर घुसपैठ को लेकर तीखे राजनीतिक हमलों का सामना कर रहीं उपराष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस वर्तमान स्थिति का आकलन करने के लिए अमेरिका-मैक्सिको सीमा का दौरा करेंगी।

हैरिस की चुनाव प्रचार अभियान टीम ने बुधवार को घोषणा की कि उपराष्ट्रपति शुक्रवार को डगलास, एरिजोना की यात्रा करेंगी जो अमेरिका-मैक्सिको सीमा के समीप है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
इस सप्ताह के प्रारंभ में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप की चुनाव प्रचार अभियान टीम ने आरोप लगाया था कि हैरिस राजनीतिक कारणों से अमेरिक-मैक्सिको सीमा की यात्रा कर रही हैं।

जुलाई में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित होने के बाद सीमाई क्षेत्र की हैरिस की यह पहली यात्रा होगी। एरिजोना से हैरिस सैन फ्रांसिस्को जाएंगी और फिर चंदा जुटाने के कार्यक्रम के लिए लॉस एंजिलिस जाएंगी। उनकी सप्ताहांत में नेवादा जाने की भी योजना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav