गाजा से दागे गए रॉकेट के कारण मध्य तेल अवीव में सायरन बज उठे : इजराइली सेना

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 07 Oct 2024 03:46 PM
गाजा से दागे गए रॉकेट के कारण मध्य तेल अवीव में सायरन बज उठे : इजराइली सेना
ऑडियो सुनें

रीम: इजराइल पर सात अक्टूबर को किए गए हमले के सोमवार को एक साल पूरे होने के बीच हमास द्वारा गाजा से दागे गए रॉकेट के कारण मध्य तेल अवीव में सायरन बज उठे। इजराइली सेना ने यह जानकारी दी। इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना फिलहाल नहीं है।

ये रॉकेट ऐसे समय में दागे गए हैं जब इजराइल के इतिहास में हुए सबसे घातक हमले के एक साल पूरे होने पर सोमवार को देशवासियों ने रैलियां निकालीं और शोक समारोह आयोजित किए। इस हमले ने गाजा में युद्ध को जन्म दिया और इजराइलियों को कभी न भूलने वाला घाव दे दिया।

हमास ने सोमवार को फिर से रॉकेट दागकर यह दिखाया कि वह अब भी लड़ाई लड़ रहा है। उसने तेल अवीव और गाजा सीमा के निकट रॉकेट दागे, जिससे हवाई हमले के सायरन बजने लगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav