मुख्यमंत्री नायब सैनी बोले- प्रधानमंत्री ने मुझे आशीर्वाद दिया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 08 Oct 2024 04:23 PM
मुख्यमंत्री नायब सैनी बोले- प्रधानमंत्री ने मुझे आशीर्वाद दिया…
ऑडियो सुनें

हरियाणा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की दो करोड़ 80 लाख जनता को मैं दिल से प्रणाम करता हूं। उनका दिल से धन्यवाद करता हूं। हरियाणा के किसान, गरीब, महिलाओं, युवाओं ने भाजपा के कामों पर तीसरी बार मुहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं। यह सारा काम प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व से ही हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने मुझे आशीर्वाद दिया है।

चुनाव नतीजों पर पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की प्रतिक्रिया

पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही थी लेकिन जनता ने उनकी बात को नकारा। सरकार की जो काम करने की नीतियां हैं, जो उपलब्धियां हैं उसे जनता ने स्वीकार किया… यह अपने-आप में एक रिकॉर्ड बना है क्योंकि हरियाणा में किसी पार्टी की तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है।’

कांग्रेस के चुनावी मुद्दे ‘किसान, जवान और पहलवान’ पर उन्होंने कहा, “मुद्दा ये था कि हमने (भाजपा) जितना किसान, जवान और पहलवान के लिए किया है वो कांग्रेस कर ही नहीं सकती थी और यह जनता को पता है। वो लोग किसी भी प्रकार की बात करें लेकिन जनता को केवल सही बात ही पसंद आएगी… कांग्रेस के भ्रम में जनता नहीं आई है… जनता ने हमारे कामों और पीएम मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। मैं इसका श्रेय जनता और भाजपा के कार्यकर्ताओं को देता हूं।’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav