कांग्रेस को जनता के फैसले का सम्मान करना सीखना चाहिए: रीजीजू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 09 Oct 2024 07:46 PM
कांग्रेस को जनता के फैसले का सम्मान करना सीखना चाहिए: रीजीजू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. हरियाणा चुनाव में हार के लिए निर्वाचन आयोग पर सवाल खड़ा करने के रुख को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को कहा कि विपक्षी दल को जनता के फैसले का सम्मान करना और उसे स्वीकार करना सीखना चाहिए.

संसदीय कार्य मंत्री रीजीजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ”अब फिर से ईवीएम और निर्वाचन आयोग को जिम्मेदार मत ठहराइए.” राहुल गांधी ने कहा था कि विपक्षी दल आयोग को अनेक विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों से अवगत कराएगा.

रीजीजू ने कहा, ”जनता के निर्णय का सम्मान करना और उसे स्वीकार करना सीखिए.” कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने हरियाणा चुनाव के परिणामों को ‘अस्वीकार्य’ बताया है. राज्य में कांग्रेस को भाजपा से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा है.
राहुल गांधी ने भी चुनाव नतीजों को अनपेक्षित बताते हुए कहा था कि कांग्रेस इनका विश्लेषण करेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu