असम में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Oct 2024 07:32 PM
असम में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के उत्तर-मध्य हिस्से में रविवार सुबह 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी जान-ओ-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं मिली है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि ब्रह्मपुत्र के उत्तरी किनारे पर उदलगुडी जिले में सुबह सात बजकर 47 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई में था.

भूकंप का केंद्र गुवाहाटी से करीब 105 किलोमीटर उत्तर और असम-अरुणाचल प्रदेश सीमा के समीप तेजपुर से 48 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था. आसपास के दरांग, तामुलपुर, सोनितपुर, कामरूप और बिश्वनाथ जिलों के लोगों ने भी भूकंप के झटके महसूस किए. कामरूप महानगर, मोरीगांव और ब्रह्मपुर के दक्षिण छोर पर नगांव में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिम अरुणाचल प्रदेश के साथ ही पूर्वी भूटान के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. झटकों के चलते लोग अपने घरों से निकलकर खुले इलाकों की ओर दौड़े.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu