बाबा सिद्दीकी की हत्या का राजनीतिकरण न करें : अजित पवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Oct 2024 08:33 PM
बाबा सिद्दीकी की हत्या का राजनीतिकरण न करें : अजित पवार
ऑडियो सुनें

मुंबई/नयी दिल्ली. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का राजनीतिकरण न किया जाए और राज्य सरकार दोषियों को सजा मिलने तक चैन से नहीं बैठेगी. महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी (66) को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक पुत्र जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी. उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस चौंकाने वाली घटना के बाद विपक्ष ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना सधा और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाया. राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. अजित पवार रविवार को मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंचे, जहां बाबा सिद्दीकी का पोस्टमार्टम किया गया. उन्होंने कहा कि राकांपा बाबा सिद्दीकी की मौत से बहुत दुखी है जो ऐसे नेता थे जिन्हें काफी लोग बहुत प्यार करते थे और व्यक्तिगत रूप से उन्होंने एक प्रिय मित्र को खो दिया है जिसे वह वर्षों से जानते थे.

राकांपा नेता ने अस्पताल का दौरा करने के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”हमारा दिल टूट गया है और इस घटना की क्रूरता से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. यह सिर्फ एक राजनीतिक क्षति नहीं है, यह एक गहरी व्यक्तिगत त्रासदी है जिसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है.” उन्होंने कहा, ”मैं सभी से दृढ़तापूर्वक आग्रह करता हूं कि वे इस भयावह घटना का राजनीतिकरण न करें. यह विभाजन का या राजनीतिक लाभ के लिए दूसरों की पीड़ा का फायदा उठाने का समय नहीं है. फिलहाल, हमारा ध्यान न्याय सुनिश्चित करने पर होना चाहिए.” उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हत्या के दोषियों को सजा दिलाने तक चैन से नहीं बैठेगी.

पवार ने कहा, ”हम बाबा सिद्दीकी के परिवार के अपार दुख को समझते हैं, जिन्हें सबसे बड़ी क्षति हुई है. आइए अवसरवादी आवाज.ों को इस त्रासदी को राजनीतिक तमाशा बनाने देने के बजाय सम्मान और करुणा दिखाए.” अजित पवार की टिप्पणी उनके चाचा और विपक्षी राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार की उस टिप्पणी की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि सत्ता में बैठे लोगों को केवल जांच की घोषणा करने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें जिम्मेदारी स्वीकार करने और अपने पद से हटने की जरूरत है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को कहा कि राकांपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. भाजपा ने इस घटना को लेकर ”ओछी राजनीति” करने के लिए विपक्षी दलों की आलोचना की. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी (66) को मुंबई में बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके पुत्र जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर शनिवार रात को तीन लोगों ने गोली मार दी थी. इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने राज्य की कानून एवं व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए.

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ह्लबाबा सिद्दीकी एक शानदार इंसान थे. हम सभी को उनकी हत्या का बहुत दुख है. उनकी हत्या में शामिल दो लोगों को पकड़ लिया गया है जबकि इसमें लिप्त अन्य लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.ह्व उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस सिद्दीकी की हत्या के मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शेगी.

उन्होंने कहा, ”पूरा देश उनकी हत्या से दुखी है लेकिन विपक्षी नेता इस मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे हैं.” हुसैन ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के नेता इस घटना पर ”बेहद ओछी बयानबाजी” कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ह्लयह बहुत दुखद है कि इस तरह की राजनीति की जा रही है.” भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर असंवेदनशील बयानबाजी करना उनके लिए ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि सिद्दीकी की हत्या ‘अत्यंत गंभीर आपराधिक घटना’ है और इसमें शामिल लोगों को पकड़ लिया जाएगा. नकवी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि विपक्षी नेता अनर्गल बातें कर रहे हैं क्योंकि उनके पास तर्कसंगत दलीलों की कमी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu