राहुल ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा की, वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 17 Oct 2024 02:05 PM
राहुल ने वाल्मीकि मंदिर में पूजा की, वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर यहां वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा बाद में वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। राहुल गांधी सुबह मंदिर मार्ग स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर में मौजूद बापू निवास में कुछ समय बिताया।

मर्हिष वाल्मीकि ंिहदू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं। राहुल गांधी ने वाल्मीकि मंदर की अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा कीं और लिखा, ‘‘महाकाव्य रामायण के रचनाकार, आदिकवि मर्हिष वाल्मीकि जी की जयंती पर आप सभी को शुभकामनाएं। आज सुबह इस सुअवसर पर दिल्ली में वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए। इस परिसर में महात्मा गांधी जी ने वाल्मीकि समाज के साथ काफी वक्त बिताया था, बापू निवास में कुछ समय रुककर प्रेरणा प्राप्त की।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मानवता को प्रेम और करुणा युक्त सत्य, न्याय और समरसता का मार्ग दिखाने वाले महान तपस्वी मर्हिष वाल्मीकि जी को शत् शत् नमन।’’ वाल्मीकि मंदिर में पूजा करने के बाद राहुल गांधी ने ‘10जनपथ’ पर वाल्मीकि समाज के कई प्रतिनिधियों से मुलाकात की। ‘10जनपथ’ कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का आधिकारिक आवास है और राहुल गांधी भी वहां रहते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav