ब्रिक्स एक सकारात्मक, स्थिर शक्ति बना हुआ है: चीन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Oct 2024 07:53 PM
ब्रिक्स एक सकारात्मक, स्थिर शक्ति बना हुआ है: चीन
ऑडियो सुनें

बीजिंग. रूस में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले चीन ने सोमवार को कहा कि उभरती अर्थव्यवस्थाओं का प्रतिनिधित्व करने वाला यह समूह बहुपक्षवाद को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध एक सकारात्मक और स्थिर शक्ति बना हुआ है. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर तक रूस के शहर कज.ान में आयोजित किया जाएगा जिसमें अब पांच अतिरिक्त सदस्य मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हो गए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग सहित अन्य नेता इसमें भाग लेंगे.

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां संवाददाताओं से ब्रिक्स के संबंध में चीन के दृष्टिकोण के बारे में कहा, ”मैं पुन? पुष्टि करना चाहता हूं कि यह ब्रिक्स सहयोग की शुरुआत का वर्ष है.” उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन ब्रिक्स के विस्तार के बाद पहला शिखर सम्मेलन है, जिसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय का व्यापक ध्यान आर्किषत किया है.

जियान ने कहा, ”अपनी स्थापना के बाद से ही ब्रिक्स ने खुलेपन, समावेशिता और सभी के लिए लाभकारी सहयोग की भावना का पालन किया है. यह एकजुटता के माध्यम से शक्ति हासिल करने के अपने संस्थापक उद्देश्य के प्रति ईमानदार और बहुपक्षवाद को कायम रखने तथा अंतरराष्ट्रीय मामलों में अच्छाई के लिए एक सकारात्मक एवं स्थिर शक्ति बनने के लिए प्रतिबद्ध रहा है.” उन्होंने कहा कि इस शिखर सम्मेलन के दौरान राष्ट्रपति शी चिनफिंग अन्य नेताओं के साथ अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य, ब्रिक्स व्यावहारिक सहयोग, ब्रिक्स तंत्र के विकास एवं पारस्परिक हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करेंगे.

प्रवक्ता ने कहा, ”चीन अन्य पक्षों के साथ मिलकर ब्रिक्स सहयोग के स्थिर एवं सतत विकास के वास्ते प्रयास करने तथा ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता के माध्यम से शक्ति प्राप्त करने और संयुक्त रूप से विश्व शांति एवं विकास को बढ़ावा के लिए एक नए युग के द्वार खोलने के लिए तैयार है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu