रणबीर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण 2 पार्ट में होगी रिलीज…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 06 Nov 2024 12:34 PM
रणबीर और साई पल्लवी की फिल्म रामायण 2 पार्ट में होगी रिलीज…
ऑडियो सुनें

मुंबई: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि फिल्म का पहला पोस्टर रिवील कर दिया है. साथ ही बताया गया है कि रामायण (Ramayana) 2 पार्ट में रिलीज होगी. दोनों पार्ट कब सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा इसका भी ऐलान कर दिया है.

बता दें कि ये दोनों फिल्में अगले साल 2026 में दिवाली और फिर 2027 की दीपावली पर रिलीज होंगी. पिछले कई महीनों से रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. रामायण (Ramayana) में वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं. वहीं, सीता के रोल में साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) नजर आएंगी. मेकर्स की तरफ से इसका पहला पोस्टर और रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav