बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिली एक और धमकी

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक और धमकी मिली है, जिसमें धमकी भरा संदेश भेजने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से पांच करोड़ रुपये की मांग की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश बृहस्पतिवार रात मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि संदेश भेजने वाले ने अभिनेता को धमकाया और पांच करोड़ रुपए की मांग की। उसने दावा किया कि यह रकम बिश्नोई गिरोह की ओर से मांगी जा रही है। इसके अलावा व्यक्ति ने ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने के गीतकार को भी धमकी दी।

उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस के अधिकारियों की शिकायत पर वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले कुछ हफ्तों में यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर सलमान खान के लिए कई धमकी भरे संदेश मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button