कनाडा में खालिस्तान के कई समर्थक हैं, लेकिन वे सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते: ट्रूडो

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Nov 2024 03:07 PM
कनाडा में खालिस्तान के कई समर्थक हैं, लेकिन वे सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते: ट्रूडो
ऑडियो सुनें

ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने देश में खालिस्तान समर्थकों की मौजूदगी की बात को स्वीकार किया है लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ये खालिस्तानी समर्थक कनाडा में सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।

ट्रूडो ने यह टिप्पणी ओटावा के ‘पार्लियामेंट हिल’ में दिवाली समारोह के दैरान की। उन्होंने कहा, ‘‘कनाडा में खालिस्तान के कई समर्थक हैं, लेकिन वे पूरे सिख समुदाय का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं। इसी तरह कनाडा में प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी की सरकार के समर्थक भी हैं, लेकिन वे सभी ंिहदू कनाडाई लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।’’

पिछले वर्ष सितबंर में ट्रूडो द्वारा हरदीप ंिसह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे। भरात ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताकर खारिज कर दिया था। भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा अपनी धरती से गतिविधियों का संचालन कर रहे खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी रोक-टोक के जगह दे रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav