‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से कोई संबंध नहीं: सलमान खान के प्रतिनिधि ने कानूनी नोटिस पर कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Nov 2024 10:36 PM
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से कोई संबंध नहीं: सलमान खान के प्रतिनिधि ने कानूनी नोटिस पर कहा
ऑडियो सुनें

मुंबई. सलमान खान की टीम ने बुधवार को कहा कि नेटफ्लिक्स के ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ पर रवींद्रनाथ टैगोर के बारे में की गई कथित टिप्पणियों को लेकर अभिनेता के प्रोडक्शन हाउस को कानूनी नोटिस मिला है, लेकिन उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है.
बोंगो भाषी महासभा फाउंडेशन द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस में आरोप लगाया गया है कि नोबेल पुरस्कार विजेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई है, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का खतरा है. खान के प्रतिनिधि ने कहा कि अभिनेता के प्रोडक्शन बैनर को कानूनी नोटिस मिला है, जो गलत है क्योंकि वे “द ग्रेट इंडियन कपिल शो” से जुड़े नहीं हैं.

प्रतिनिधि ने कहा, “सलमान खान की टीम के बयान से स्पष्ट होता है कि प्रोडक्शन हाउस अब नेटफ्लिक्स पर प्रसारित शो के किसी भी संचालन से जुड़ा नहीं है और कानूनी नोटिस से किसी भी तरह प्रभावित नहीं है.” अभिनेता के बैनर ‘सलमान खान टेलीविजन’ की टेलीविजन शाखा ने ‘द कपिल शर्मा शो’ के दूसरे और तीसरे सीजन का सह-निर्माण किया था, जो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल पर प्रसारित हुआ था. नेटफ्लिक्स ने पहले कानूनी नोटिस का जवाब देते हुए कहा था कि हास्यपरक कार्यक्रम पूरी तरह से मनोरंजन के उद्देश्य से है और इसमें किसी व्यक्ति या समुदाय को निशाना बनाए बिना पैरोडी और स्केच दिखाए गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu