कश्मीर: गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी, मैदानी हिस्सों में बारिश

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Nov 2024 02:45 PM
कश्मीर: गुलमर्ग में मौसम की पहली बर्फबारी, मैदानी हिस्सों में बारिश
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: कश्मीर में मशहूर पर्यटक स्थल गुलमर्ग में शनिवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई और मैदानी हिस्सों में बारिश हुई। अधिकारियों ने बताया कि हिमपात सुबह शुरु हुआ और रुक-रुक कर हो रहा है, जिससे वहां एक इंच तक बर्फ की चादर बिछ गयी है।

उन्होंने बताया कि बांदीपुरा जिले में गुरेज, कुपवाड़ा में माचिल, शोपियां में मुगल रोड समेत घाटी के अन्य कई ऊपरी इलाकों और अन्य स्थानों पर भी हिमपात हुआ। इस बीच, श्रीनगर समेत मैदानी क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश हुई।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि दोपहर तक मौसम में सुधार आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 23 नवंबर तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहेगा और 24 नवंबर को ऊपरी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav