कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज होगी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 18 Nov 2024 02:36 PM
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज होगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: अभिनेत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने सोमवार को अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इमरजेंसी’ के 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने की घोषणा की। अभिनेत्री व फिल्म निर्माता ने एक महीने पहले कहा था कि फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर प्रमाण पत्र मिल गया है। इससे पहले यह फिल्म छह सितंबर को रिलीज नहीं हो पाई थी।

राजनीतिक विषय पर आधारित इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली रनौत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के अपने आधिकारिक पेज पर फिल्म की रिलीज की तारीख साझा की। उनकी पोस्ट का कैप्शन था: ‘‘17 जनवरी 2025 – देश की सबसे शक्तिशाली महिला और उस क्षण की गाथा जिसने भारत की नियति बदल दी। ‘इमरजेंसी’। सिनेमाघरों में 17 जनवरी को आ रही है।’’

रनौत द्वारा लिखित, निर्देशित और सह-निर्मित फिल्म ‘इमरजेंसी’ पहले कई विलंबों के बाद सितंबर में रिलीज होनी थी, लेकिन सीबीएफसी के पास इसका प्रमाण पत्र अटक जाने के कारण इसे प्रर्दिशत नहीं किया जा सका।
शिरोमणि अकाली दल सहित सिख संगठनों द्वारा इस फिल्म पर समुदाय को गलत तरीके से प्रस्तुत करने तथा तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाए जाने पर यह फिल्म विवादों में घिर गई थी।

फिल्म ‘इमरजेंसी’ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 1975 से 1977 तक 21 महीने के लिए लगाए गए आपातकाल और उसके बाद की स्थिति पर आधारित है। जी स्टूडियोज और मणिर्किणका फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी, मिंिलद सोमण के साथ ही दिवंगत सतीश कौशिक भी दिखाई देंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav