वायनाड के कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 27 Nov 2024 01:59 PM
वायनाड के कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केरल के वायनाड के कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को प्रियंका गांधी वाद्रा को लोकसभा उपचुनाव के निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा। इस मौके पर राहुल गांधी भी मौजूद थे। सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी बृहस्पतिवार को लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले सकती हैं।

सूत्रों का कहना है कि जीत का प्रमाणपत्र ग्रहण करने के बाद प्रियंका गांधी ने भारी समर्थन और विश्वास के लिए वायनाड के लोगों का आभार व्यक्त किया तथा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं के अथक प्रयासों के लिए उनकी सराहना भी की।

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान, प्रियंका गांधी ने स्थानीय ंिचताओं को दूर करने और वायनाड के विकास और कल्याण के लिए काम करने के बारे में नेताओं के साथ चर्चा की। वायनाड के उपचुनाव में प्रियंका गांधी 4.1 लाख से अधिक मतों के अंतर से निर्वाचित हुई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital