राहुल से मिले ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त, विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 04 Dec 2024 02:04 PM
राहुल से मिले ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त, विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ओएम ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और दोनों देशों के संबंधों तथा ंिहद-प्रशांत क्षेत्र एवं वैश्विक मुद्दों पर “सार्थक” चर्चा की।

ओएम ने मंगलवार को ’10 जनपथ’ पर राहुल गांधी से मुलाकात की और बुधवार को इस मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा की। उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ एक सार्थक और विचारशील बातचीत हुई। भारत, ऑस्ट्रेलिया, ंिहद-प्रशांत और दुनिया के बारे में बात हुई।’’ ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त ने कहा कि दोनों देशों की महत्वपूर्ण द्विपक्षीय साझेदारी को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा करने के लिए बहुत कुछ है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital