प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी की शहादत पर मुख्यमंत्री साय ने नमन किया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 05 Dec 2024 02:03 PM
प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी की शहादत पर मुख्यमंत्री साय ने नमन किया
ऑडियो सुनें

रायपुर: प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी की शहादत पर मुख्यमंत्री साय ने नमन किया है। X पर सीएम ने लिखा, नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे जांबाज, प्रधान आरक्षक बिरेंद्र कुमार सोरी जी की शहादत को नमन करता हूं।

शहीद बिरेंद्र कुमार सोरी जी नक्सल ऑपरेशन में वीरतापूर्ण कार्य के लिए पूर्व में आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए थे। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले हर देशभक्त का त्याग और बलिदान, हमें देश की रक्षा के प्रति प्रेरित करता रहेगा। राष्ट्र आपकी वीरता और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital