‘पुष्पा 2′ की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 13 Dec 2024 02:58 PM
‘पुष्पा 2′ की स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत के मामले में तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

हैदराबाद: लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रर्दिशत फिल्म ‘पुष्पा 2: द राइज’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच उनके आवास से हिरासत में लिया गया और पुलिस वाहन में चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने ले जाया गया। दरअसल चार दिसंबर की रात को बड़ी संख्या में प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में उमड़ पड़े थे। उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था।

हैदराबाद पुलिस ने मृतक महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। अल्लू अर्जुन ने 11 दिसंबर को तेलंगाना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाकर महिला की मौत के संबंध में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital