युवक पर नाबालिग से दुराचार का आरोप, शिकायत दर्ज

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 03 Jan 2025 02:13 PM
युवक पर नाबालिग से दुराचार का आरोप, शिकायत दर्ज
ऑडियो सुनें

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गांव में ही रहने वाले अपने ताऊ को खाना देने गई 16 वर्षीय नाबालिग से दुराचार के आरोप में गांव के ही एक युवक के खिलाफ शिकायत की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (पुवायां) निष्ठा उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि थाना पुवाया अंतर्गत गांव में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी पास ही में रहने वाले अपने ताऊ को खाना देने गई थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान उसका पड़ोसी साबिर वहां पहुंचा, और उसने एक झोपड़ी में किशोरी को ले जाकर उसके साथ कथित दुराचार किया।

उपाध्याय ने बताया कि किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार देर रात पुलिस में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा और आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital