मैंने अपने करियर में कड़ी मेहनत की है, आगे भी करता रहूंगा: अक्षय कुमार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Jan 2025 06:51 PM
मैंने अपने करियर में कड़ी मेहनत की है, आगे भी करता रहूंगा: अक्षय कुमार
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अक्षय कुमार ने रविवार को कहा कि उन्होंने अपने 33 साल के फिल्मी करियर में कड़ी मेहनत की है और आगे भी करते रहेंगे. फिल्म ”बड़े मियां छोटे मियां”, ”सरफिरा” और ”खेल खेल में” सहित उनकी पिछली अधिकांश फिल्में बॉक्स आफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं, ”स्त्री 2” और ”सिंघम अगेन” अपवाद रहीं, जिसमें अभिनेता ने विशेष भूमिका निभायी थी. अक्षय कुमार आगामी फिल्म ”स्काई फोर्स” में भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे. अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में काफी उतार चढ.ाव देखा है.

अभिनेता कुमार ने ‘स्काई फोर्स’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ”ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इसके बावजूद हमें कड़ी मेहनत करती रहनी चाहिए. यही मैं स्वयं से कहता हूं. यदि कोई मुझसे इस बारे में बात करता है, तो मैं यही कहता हूं कि आपको कड़ी मेहनत करते रहना है.” फिल्म ”स्काई फोर्स” भारतीय वायुसेना अधिकारी टी विजया (वीर) पर आधारित है, जो 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लापता हो जाते हैं. अक्षय ने उनके साथी वायुसेना अधिकारी के ओ आहूजा की भूमिका निभायी है, जो विजया को खोजने के अभियान पर निकलते हैं. फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu