आपने वोट दिया, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे मालिक हैं : जनसभा में भड़के अजित पवार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Jan 2025 10:46 PM
आपने वोट दिया, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे मालिक हैं : जनसभा में भड़के अजित पवार
ऑडियो सुनें

पुणे. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार एक जनसभा में उस समय अपना आपा खो बैठे जब बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें विभिन्न मांगों के साथ ज्ञापन सौंपे. गुस्साए अजित पवार ने लोगों से कहा कि वे सिर्फ इसलिए उनके ”मालिक” नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें वोट दिया है.

रविवार को बारामती में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री पवार ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उन्होंने उन्हें अपना नौकर बना लिया है. राकांपा नेता ने कहा, ”आपने मुझे वोट दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप मेरे मालिक हैं.” इस बीच, अजित पवार के कैबिनेट सहयोगी एवं महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस बात पर जोर दिया कि लोग सबसे महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे ही नेताओं को सत्ता में लाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu