एल्केम लैबोरेटरीज पीथमपुर इकाई को 149 करोड़ रुपये में बेचेगी

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 07 Jan 2025 03:04 PM
एल्केम लैबोरेटरीज पीथमपुर इकाई को 149 करोड़ रुपये में बेचेगी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: एल्केम लैबोरेटरीज लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि वह मध्य प्रदेश के पीथमपुर स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र को रुबिकॉन रिसर्च लिमिटेड को करीब 149 करोड़ रुपये में बेचेगी। एल्केम लैबोरेटरीज ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने संयंत्र को बेचने के लिए छह जनवरी, 2025 को रुबिकॉन रिसर्च लिमिटेड के साथ एक कारोबार हस्तांतरण समझौता किया है।

कंपनी ने कहा कि उसे इस बिक्री से 149 करोड़ रुपये मिलेंगे। कंपनी ने कहा कि यह बिक्री नेटर्विकंग रणनीति और विनिर्माण संयंत्रों के अनुकूलन के लिए जारी पहल का हिस्सा है। रुबिकॉन दवा फॉर्मूलेशन के विकास, निर्माण, वितरण और बिक्री के कारोबार में शामिल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital