‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में 24 जनवरी को होगी रिलीज

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 08 Jan 2025 12:57 PM
‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में 24 जनवरी को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: एनिमेशन फिल्म ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ 24 जनवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के वितरकों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पहले इस एनिमेटेड फिल्म को 18 अक्टूबर 2024 को ‘4ङ’ प्रारूप में इसके मूल अंग्रेजी संस्करण के साथ ही हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज़ किया जाना था।

गीक पिक्चर्स इंडिया, एए फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट भारत भर में इस फिल्म के वितरक हैं। ‘गीक पिक्चर्स इंडिया’ के सह-संस्थापक अर्जुन अग्रवाल ने कहा कि वे प्रशंसकों और अन्य दर्शकों के समक्ष यह ‘‘महाकाव्य’’ पेश करने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

वर्ष 1993 में बनी भारतीय जापानी फिल्म ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है। ‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ को भारत में 1993 में 24वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में प्रर्दिशत किया गया था, लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं किया गया था। 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चैनलों पर दिखाए जाने पर यह भारतीय दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital