प.बंगाल: मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगासागर में डुबकी लगाई

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 14 Jan 2025 03:54 PM
प.बंगाल: मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगासागर में डुबकी लगाई
ऑडियो सुनें

कोलकाता: मकर संक्रांति के अवसर पर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम स्थल गंगासागर में मंगलवार को लाखों तीर्थयात्रियों ने डुबकी लगाई। कड़ाके की ठंड के बावजूद लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्रान किया और कपिल मुनि के आश्रम में पूजा-अर्चना की। शाही स्रान का शुभ समय कल शाम छह बजकर 58 मिनट पर शुरू हुआ और यह 24 घंटे तक जारी रहेगा।

एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने फसल उत्सव की शुरुआत के अवसर पर मनाए जाने वाले इस वार्षिक अनुष्ठान के लिए कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर सागर द्वीप पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

इस बीच, रविवार को सागर द्वीप पर उत्तर प्रदेश के एक बुजुर्ग व्यक्ति की हृदयाघात से मौत हो गई। इस वर्ष गंगासागर मेला उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे महाकुम्भ के साथ-साथ आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुम्भ मेले की तर्ज पर इस अवधि में द्वीप पर आयोजित होने वाले गंगासागर मेले को राष्ट्रीय दर्जा देने की मांग की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital