चुनाव नियमों पर विवाद: न्यायालय ने जयराम रमेश की याचिका पर केंद्र, निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 15 Jan 2025 01:26 PM
चुनाव नियमों पर विवाद: न्यायालय ने जयराम रमेश की याचिका पर केंद्र, निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की उस याचिका पर केंद्र और निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा, जिसमें 1961 के चुनाव संचालन नियम में हाल के संशोधनों को चुनौती दी गई है। संशोधित नियम सीसीटीवी और अन्य चुनाव संबंधी दस्तावेजों तक जनता की पहुंच को प्रतिबंधित करते हैं।

प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कांग्रेस नेता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक ंिसघवी की दलीलों पर गौर किया और याचिका पर नोटिस जारी किए।
पीठ ने कहा कि वह 17 मार्च से शुरू हो रहे सप्ताह में याचिका पर सुनवाई करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital